नहीं ले सकते कृष्ण का नाम’, मंदिर के पुजारी ने बताई आतंक की पूरी कहानी , “बांग्लादेश में इस्कॉन और भक्तों पर हो रहा अत्याचार

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से ही वहां के हिंदुओं पर अत्याचार देखने को मिल रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश के इस्कॉन मंदिर और वहां के अनुयायियों पर अत्याचार हो रहा है। इस्कॉन के पदाधिकारी पुजारी ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि बांग्लादेश में इस्कॉन ने काफी कार्य किया है और वहां पर इस तरीके का कृत्य काफी दुखदाई है। इस्कॉन के अनुयायियों का कहना है कि वीडियो देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। नागपुर इस्कॉन मंदिर के पुजारी ने कहा कि यदि इतिहास देखा जाए तो बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर में काफी अच्छे कार्य किए हैं। इस्कॉन ने कहीं पर भी दूसरों को दुख देने की बात नहीं की है और वहां पर किसी को इस्कॉन दुख नहीं दे रहा है।




