PROMOTING SPORTS HEROES FROM MINORITY COMMUNITY AS ROLE MODELS अभियान के तहत सेक्टर 3 पुलिस ने क्रिकेट मैच का आयोजन करवा युवाओं को खेलों के प्रति क्रिया प्रोत्साहित

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा युवाओं में खेल भावना जागृत कर रोल मॉडल तैयार करने के आदेश तथा फरीदाबाद पुलिस आयुक्त श्री राकेश कुमार आर्य के निर्देशानुसार पुलिस थाना सेक्टर 31 की टीम ने बंगाल शूटिंग रेंज सेक्टर 31 में क्रिकेट मैच का आयोजन करवा युवाओं को प्रोत्साहित किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसका उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना तथा अच्छे खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स हीरो के रूप में प्रदर्शित कर अन्य युवाओं को खेलों में बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके लिए हरियाणा पुलिस द्वारा PROMOTING SPORTS HEROES FROM MINORITY COMMUNITY AS ROLE MODELS अभी हम चलाया गया है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाए ताकि वह खेल जगत में आगे बढ़कर अपने देश का नाम रोशन करें। इसी के तहत फरीदाबाद की बंगाल शूटिंग रेंज सेक्टर 31 मे इवेंट करवाया जिसमे एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसी के तहत पुलिस टीम द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया गया तथा विजेता टीम को ट्रोफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।




