क्राइम ब्रांच 48 ने 300 ग्राम गांजे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 48 प्रभारी हिमांशु की टीम में नशा तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजेश है जो खेड़ीपुल एरिया का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को खेड़ीपुल एरिया से अवैध नशे सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी गैस सिलेंडर की दुकान करता है और इसकी आड़ में नशा बेचता है। आरोपी ने बताया कि वह पैसे कमाने के लालच में आकर अवैध नशा बेचता था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के पश्चात आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Back to top button