मुजेसर अंडरपास और सोहना फ्लाईओवर के कार्य में लाए तेजी : मूलचंद शर्मा

Faridabad : विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ खंड स्तरीय लघु सचिवालय में सोहना फ्लाईओवर और मुजेसर अंडरपास के निर्माण कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के बीच तालमेल व आपसी समन्वय की समीक्षा बैठक की।
बैठक में रेलवे, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण,बिजली विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि दोनों परियोजनाएं मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत हैं, इसलिए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से शुरू कर निर्धारित समय में पूर्ण किया जाना चाहिए, ताकि नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
अधिकारियों ने बताया कि ग्रेफ के कारण भी कार्य धीमा रहा है। अधिकारियों ने बैठक में आश्वासन दिया कि वह सभी मानकों और सरकार के द्वारा निर्धारित माफडंडों के अनुसार कार्य को निर्धारित समय में ही पूरा कराएंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय समन्वय में किसी प्रकार की कमी न रहे और सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखा जाए तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस समीक्षा बैठक में बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज,रेलवे से कार्यकारी अभियंता रघुवीर, पीडब्ल्यूडी से कार्यकारी अभियंता सचिन ,बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल,हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया,एफएमडीए से अधिकारी विशाल बंसल ,भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा सहित संबंधित अन्य विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button