कार्ड बदलकर वारदात को दिया था अंजाम, ATM मशीन पर धोखे से पैसे निकालने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

रेवाड़ी: जिले में एक युवक की सजगता के चलते पुलिस ने एटीएम बूथ पर धोखाधड़ी करने वाले सकूल नाम के आरोपी को काबू कर लिया है। जबकि आरोपी का साथी युवक मौके से फरार हो गया। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। ताकि मामले से जुड़ी अन्य वारदातों के बारे में पता लगाया जा सकें।
मिली जानकारी के अनुसार कुशल नाम का युवक बावल के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था,जहां पर एटीएम मशीन ठीक से काम नहीं कर रही थी। इसी दौरान बूथ के अंदर मौजूद दो युवकों ने मदद के बहाने कुशल का एटीएम कार्ड बदल लिया। जिसके थोड़ी देर बाद उसे पता चला कि उसका कार्ड बदल दिया गया। इसी दौरान आरोपियों ने बावल के ही एक दूसरे एटीएम बूथ से दस हजार रूपय निकाल लिए। वहीं पीड़ित आरोपियों को तलाशते हुए भी मौके से उनके पास पहुंच गया और सकूल नाम के एक आरोपी को काबू कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एटीएम मशीन को हैक किया था। जिसके बाद शातिर तरीके से शिकायतकर्ता का एटीएम कार्ड बदलकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पकड़े गए आरोपी के दूसरे साथी का नाम भी पुलिस के सामने आ चुका है। वहीं डीएसपी का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ताकि अन्य वारदातों के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जा सकें। साथ ही फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
NEWS SOURCE : punjabkesari




