हॉस्पिटल पहुंचने के लिए शख्स ने दिखाई ऐसी फुर्ती कि बीवी को ले जाना ही भूल गया, प्रेग्नेंट पत्नी को हुआ लेबर पेन

प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी महिला का जीवन उनके लिए आसान नहीं होता। कभी लेबर पेन होने लगता है। उनके हॉर्मोन्स के उतार-चढ़ाव, मूड स्विंग, पैरों की सूजन और सांस के फूलने जैसी दिक्कतों को झेलना किसी भी महिला के लिए काफी मुश्किल भरे हालात होते हैं। ऐसे में उनका साथ उनके परिवार वाले देते हैं। अगर साथ में पति रहता है तो वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाता है और अगर उस महिला के साथ उसके सास-ससुर होते हैं, तो वे उसके सुख-दुख में खड़े होते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सबसे बड़ा चैलेंज तो यह भी है कि खुद के शरीर से जूझते हुए उन्हें घर की अन्य जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होता है। उसकी ये सारी तकलीफें तब दूर हो जाती हैं, जब उसके इस समय में उसके साथ उसका पार्टनर खड़ा हो। इस समय में महिला अपने मन की बात अपने पार्टनर के अलावा किसी और को नहीं बता पाती लेकिन जब उसका पति उसके इस समय में साथ होता है तो उसे बहुत हिम्मत मिलती है।