एनआईटी विधानसभा में विकास कार्य शुरू नही होने दे रहे केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर- विधायक नीरज शर्मा।

Faridabad: विधायक नीरज शर्मा ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए बताया कि एनआईटी विधानसभा में लगभग 4 करोड रू के विकास कार्यो के वर्क आर्डर हुए पडे है लेकिन केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अधिकारियों को निदेश दे रखे है कि जबतक मै उद्धाटन नही करूंगा तबतक कार्यो को शुरू ना किया जांए। एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने का कहना था कि उनके द्धारा 28 करोड के एस्टीमेंट बनवाए गए थे जिनमें से लगभग 14 करोड के कार्य हो चुके है और 4 करोड रू के और कार्य जिसमें नंगला पार्ट-2 हा हा काली मदिर से हरपाल की कोठी तक नाले निर्माण का काम हो, राजीव कालोनी प्रेरणा पाकेट में गलियों के निर्माण का काम, नंगला इन्कलेव में गलियों का निर्माण का काम हो l

कपडा कालोनी में नाले निर्माण काम हो, झागडे वाले टांसफार्मर से नेतराम सरिया रोड पर सीवर लाईन डालने का काम हो, रतिराम मार्ग पर नाले एंव गलियों के निर्माण का काम हो, दयाशकरं गिरी वाली रोड पर सीवर लाईन डालने का काम हो, ज्योति अश्राम, आरा मशीन रोड पर सीवर लाईन डालने का काम हो यह सब काम पास होकर ठेकेदार को अलंाट कर दिए गए है लेकिन औच्छी रजनीति के चलते केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर काम नही होने दे रहे है। एनआईटी विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि इतना ही नही कृष्णपाल गुर्जर ने नगर निगम के अधिकारियांे को निदेश दे रखे है कि एनआईटी विधानसभा के कोई कार्य नही किए जाए।

Related Articles

Back to top button