इन 14 जिलों के सिविल अस्पताल में खुलेंगे जन औषधि केंद्र, हरियाणा में अब मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाएं

हरियाणा के 8 जिलों में जन औषधि केंद्र खुल चुके हैं और 14 जिलों में फरवरी के महीने में खोल दिए जाएंगे। इन केंद्रों में मरीजों को सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। बता दें कि सिविल अस्पतालों की डिस्पेंसरी में मरीजों को कई बार पर्याप्त दवाइयां समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती। इस कारण से ज्यादातर प्रिसक्राइब दवाइयां बाहर प्राइवेट मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ती है। ऐसे में मरीजों को होने वाली परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं।इसी कड़ी में फरवरी के महीने में भी 14 जिलों में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में मरीजों को बाहर मिलने वाली दवाइयां की अपेक्षा 50 से 90% तक की छूट दी जाती है।

वहीं अंबाला, सिरसा, भिवानी, पानीपत, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और यमुनानगर सिविल अस्पतालों में यह केंद्र खोले जा चुके हैं। इसी कड़ी में हिसार, रोहतक, पलवल, फतेहाबाद, जींद, नारनौल, सोनीपत, कैथल, करनाल, पंचकूला, चरखी दादरी, नूंह और फरीदाबाद इत्यादि सिविल अस्पतालों में अगले महीने तक यह केंद्र खोल दिए जाएंगे।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button