जेल में बैठे-बैठे ही इमरान खान ने बढ़ाया बाइडेन का ‘ब्लडप्रेशर’, US और पाकिस्तान में छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जिनका कार्यकाल 20 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है, को अपने अंतिम दिनों में एक और बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 50 अमेरिकी सांसदों ने एक पत्र लिखकर राष्ट्रपति बाइडेन से अपील की है कि वह पाकिस्तान सरकार पर दबाव डालें ताकि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और अन्य “राजनीतिक कैदियों” को रिहा किया जा सके। यह मुद्दा अब अमेरिका और पाकिस्तान के बीच एक “कोल्ड वॉर” का रूप ले रहा है, जिसमें इमरान खान की हिरासत और पाकिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाएं केंद्र में हैं।
क्या है मामला?
डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसदों ने मिलकर यह पत्र लिखा है। शुक्रवार को भेजे गए इस पत्र पर 46 सांसदों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें से 20 रिपब्लिकन हैं। यह पत्र डेमोक्रेटिक कांग्रेसवुमन सुसान वाइल्ड और उनके रिपब्लिकन समकक्ष जॉन जेम्स द्वारा संयुक्त रूप से लिखा गया है। सांसदों ने पाकिस्तान में मानवाधिकारों के बिगड़ते हालात और फरवरी 2024 के चुनावों में कथित “धांधली और अनियमितताओं” का जिक्र किया है। पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन और उसकी गठबंधन सहयोगी पीपीपी ने अमेरिकी सांसदों के पत्र को देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करार दिया है।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari




