लगाए गए बैरिकेड्स…जरूरत पड़ी तो होगी सील, पंजाब के साथ लगती सीमा पुलिस छावनी में तब्दील: जींद

जींदः किसानों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच के आह्वान को लेकर जिला पुलिस सतर्क दिखाई दे रही है। जींद की सीमा गांव दातासिंह वाला के पास पंजाब के साथ लगती है। यहां पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शनिवार को एक तरफ का सड़क मार्ग ब्लॉक कर दिया गया है। हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण ने शनिवार को दातासिंह वाला बॉर्डर का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने दातासिंह वाला बॉर्डर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है।

इस आंदोलन के कारण अन्य लोगों को भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। कोई किसान किसी जरूरी काम से जा रहे है तो उसे बेवजह तंग नहीं किया जाए। सभी से पूछताछ जारी रखी जाए। उन्हाेंने पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से उनको प्रतिदिन रिपोर्ट करते रहने के निर्देश दिए। दातासिंह वाला बॉर्डर पर उन्होंने एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button