तत्काल प्रभाव से लागू, हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी कर दिए नए आदेश

भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव में ऑपरेशन सिंदूर के चलते हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों और अधिकारियों की छुटि्टयों को बहाल कर दिया है। इसको लेकर विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए आदेश में कहा कि अब छुट्‌टी लेने पर किसी तरह की रोक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश (EL, CCL, EOL & etc) तुरन्त प्रभाव से रद्द किए गए थे। नए आदेशों के तहत तुरंत प्रभाव से हटाया जाता है। बता दें 8 मार्च को हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द करने के आदेश जारी किए थे। साथ में आपात स्थिति से निपटने के लिए लीव पर चल रहे सभी कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा गया था।

PunjabKesari

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button