नहीं यूज कर पाएंगे टीचर्स और स्टूडेंट, यूपी के स्कूलों में मोबाइल फोन पर अब लगेगा प्रतिबंध

UP News: उत्तर प्रदेश के मोबाइल फोन के इस्तेमाल से लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए अब स्कूलों में मोबाइल फोन के प्रयोग पर लगेगा प्रतिबंध लगाया जाएगा। विद्यार्थी और शिक्षक स्कूल परिसर में मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। अगर मना करने का बावजूद मोबाइल फोन का इस्तेमाल हुआ तो यह छात्रों और शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया है।
बता दें कि, स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से काफी घटनाएं देखने को मिली है। इन घटनाओं को देखते हुए ‘एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स उत्तर प्रदेश’ ने चिंता शिक्षा विभाग के सामने रखी है। शिक्षा विभाग को कहा गया है कि स्कूलों की घटनाओं के पीछे जिम्मेदार मोबाइल है। इसलिए स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल को बैन किया जाए। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स उत्तर प्रदेश की मांग पर विचार करने के लिए शुक्रवार को 11 सदस्यीय कमेटी की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में मोबाइल फोन बैन करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। जिसके बाद स्कूलों में मोबाइल फोन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया।
मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई
नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में टीचर मोबाइल फोन प्रिंसिपल ऑफिस में जमा करेंगे। मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर कुछ शर्तों के साथ प्रिंसिपल और प्रशासनिक व्यवस्था में जुटे टीचरों को छूट रहेगी। आपात स्थिति में टीचरों को मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए प्रिंसिपल ऑफिस जाना होगा। स्कूल परिसर में पहली बार मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर टीचरों और छात्रों को चेतावनी और जुर्माना होगा। दूसरी बार के इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ कमेटी स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर जल्द गाइडलाइन्स बनाने वाली है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




